व्हाट्सएप क्या है ? What Is WhatsApp यहाँ से जाने पूरी जानकारी :- व्हाट्सएप एक मोबाइल एप्लीकेशन है, इसके द्वारा आप लोगों को भी मैसेज, ऑडियो या वीडियो फोटो भी भेज सकते है | Whats App में एक मैसेज करने से एक्स्ट्रा मनी नहीं लगता है, जबकि SMS से मैसेज करने से एक्स्ट्रा पैसे लगते हैं |
👇👇👇Join For the Official Update👇👇👇

इसके के माध्यम से आप किसी भी फोन पर इंटरनेट के माध्यम से भेज सकते हैं, जैसे आई फोन, एंड्राइड, ब्लैकबेरी, नोकिया मोबाइल, विंडोस इत्यादि में मैसेज भेजा जा सकता है | मैसेज भेजने के लिए मोबाइल डाटा (Internet) होना जरुरी हैं |
व्हाट्सएप कंपनी साल 2009 में Brian Acton एवं Jan Koum ने शुरू किया था | आज लगभग 2 अरब लोग दुनिया भर में इसका इस्तेमाल कर रहे है | इस आर्टिकल में हम आपको व्हाट्सएप की पूरी जानकारी देने बाले है | इसे अंत तक जरूर पढ़ें |
व्हाट्सएप कहां से और कैसे डाउनलोड करें :- |
अगर आपके पास आईफोन, एंड्राइड, ब्लैकबेरी, नोकिया और विंडोज फोन है, तो आप व्हाट्सएप एप्लीकेशन प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं | एंड्राइड फोन में डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जाना पड़ता है |
प्ले स्टोर ओपन कर उसमें आप व्हाट्सएप मैसेंजर सर्च कर उस पर क्लिक करें | इसके बाद इसे इंस्टॉल कर सकते हैं | इसकी की रेटिंग 4.2 है | इंस्टॉल के बाद कुछ अनुमति मांगता है उसे आप डिटेल्स में पढ़ सकते हैं चाहे तो आप इसे अनुमति नहीं दे सकते है या फिर आपको जो अनुमति देना है, उसे अल्लॉव कर सकते हैं |
व्हाट्सएप के सभी सेटिंग एंड फीचर्स :- |
व्हाट्सएप के सभी सेटिंग और फीचर्स जानने के लिए आपको कुछ स्टेपों को फॉलो करना होगा जो निम्न है,
इसके लिए सबसे पहले इंस्टॉल व्हाट्सएप पर क्लिक करके मोबाइल नंबर डाल कर सबमिट करना होगा | उसके बाद आपको एक मैसेज आयेगा जिसमें OTP आयेगा जो आटोमेटिक फील हो जायेगा उसके बाद आपका व्हाट्सएप अकाउंट खुल जायेगा |
इसके लिए सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें उसके बाद फिर 3 डॉट पर क्लिक करें | यहीं पर आपको सभी सेटिंग और फीचर्स मिल जाता है |
1.पहला फीचर ग्रुप :- वह ग्रुप का आप न्यू ग्रुप बना सकते हैं, और इसमें 256 लोगों को ऐड कर सकते हैं | इसमें सब लोग एक साथ डिसकस चैटिंग कर सकते हैं |
2.दूसरा फीचर व्हाट्सएप वेब :- इसके माध्यम से आप व्हाट्सएप को लैपटॉप कंप्यूटर में चला सकते हैं |
👇👇👇Join For the Official Update👇👇👇

3.तीसरा फीचर स्टार्टेड मैसेज :- फीचर के माध्यम से आप किसी भी जरुरी मैसेज जैसे टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और लिंक्स व साथ में डॉक्यूमेंट को स्टार लगा कर रख सकते है, जिससे मैसेज खोजने में आसानी होता है |
4.चौथा फीचर पेमेंट्स :- इसके द्वारा आप किसी भी व्यक्ति को पैसा भेज और मंगा भी सकते है | इसमें सिर्फ UPI आईडी या स्कैन के द्वारा पेमेंट होगा |
व्हाट्सएप सेटिंग स्टेप टू स्टेप :- |
1. पहला सेटिंग अकाउंट :- उसे क्लिक करेंगे तो उसमें भी काफी सारा सेटिंग मिल जाएगा जो इस प्रकार है,
प्राइवेसी पर क्लिक करते हैं अब यहां पर आपको कांटेक्ट से रिलेटेड और चैटिंग से रिलेटेड प्राइवेसी की सेटिंग मिलेगी |
- लास्ट सीन :- जब आप व्हाट्सएप पर ऑनलाइन होते हैं या अपने व्हाट्सएप को कब बंद किया था वह आप किस को दिखाना चाहते हैं, आप सेट कर सकते हैं | जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपको यहां पर तीन ऑप्शन मिल जाएगा | एवरीवन, माय कांटेक्ट , माय कांटेक्ट एक्सेप्ट , नोबडी |
- एवरीवन :- इस पर क्लिक करेंगे तो हर कोई आपका लास्ट सीन देख सकेगा माय कांटेक्ट पर करेंगे तो सिर्फ आपके फोन में जितने नंबर है सेव हैं वही देख पाएंगे और नोबडी पर क्लिक करिएगा तो लास्ट दिन कोई नहीं देख पाएगा |
- प्रोफाइल फोटो एवं अबाउट :- लास्ट सीन के तरह सभी सेटिंग आप अपने इच्छा के अनुसार जो रखना है रख सकते है |
- रीड रिसिप्ट :- जब आपके पास कोई मैसेज करता है, तो उसके पास डबल क्लिक आ जाता है | पहले सिंगल दिखाता है, अगर आपका नेट ऑन रहेगा तो डबल टीक हो जाता है | जब आप उसके मैसेज को पढ़ लेते हैं, तो डबल क्लिक रहते हैं वह ब्लू हो जाते हैं| अगर आप रीड रिसिप्ट को इनेबल कर देंगे तो जो डबल टिक है | वह ब्लू नहीं होगा ना उसको पता ही नहीं चलेगा कि आपने मैसेज देखा है |
- ग्रुप्स :- इस पर क्लिक करेंगे तो आपको यहां तीन ऑप्शन मिल जाएगा | इसमें आपको कोई भी व्यक्ति ग्रुप में ऐड कर सकता है | जब आप माय कांटेक्ट कर देंगे तो जो नंबर आपके फोन में सेव है वही आपको ग्रुप में ऐड कर सकता है | जब आप माय कांटेक्ट कर दोगे तो यह दोनों लोग आपको ग्रुप में ऐड कर लेंगे |
- लाइव लोकेशन :- इस ऑप्शन पर क्लिक करके अपना लाइव लोक्शन की स्थिति को देख सकते है |
- ब्लॉक :- अगर आप अनचाहे मैसेज से परेशान है तो उसे आप ब्लॉक कर सकते है |
- फिंगरप्रिंट लॉक :- आपके व्हाट्सएप में इंपोर्टेंट मैसेजेस और डॉक्युमनेट्स है तो आप इसकी सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट ऑन कर सकते है |
- सिक्योरिटी :- जब कोई कॉन्टैक्स सिक्योरिटी कोड चेंज करते है, तो यह सेटिंग ऑन रहने पे सुचना देती है |
- टू स्टेप वेरिफिकेशन :- टू स्टेप वेरिफिकेशन पर क्लिक करके अपने व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल कर सकते हैं, और पिन रीजेनरेट कर सकते हैं | इससे आपका व्हाट्सएप काफी सिक्योर हो जाएगा | अगर कोई आपके नंबर पर व्हाट्सएप में रजिस्टर करना चाहेगा तो बिना पिन का रजिस्टर नहीं कर पाएगा |
- चेंज नंबर :- आप चाहे तो ओल्ड मोबाइल नंबर फिर न्यू मोबाइल नंबर फील करने के बाद नेक्स्ट बटन क्लिक करके नंबर चेंज कर सकते है |
- रिक्वेस्ट अकाउंट इंफो :- इस पर क्लिक करके अपना अकाउंट इनफार्मेशन और सेटिंग एक्सेस रिलेटेड जानकरी तीन दिन में मिल जायेगा |
- डिलीट माय अकाउंट :- अगर आप व्हाट्सएप अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं, तो यहां पर क्लिक करके अपने अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं |
2.दूसरा सेटिंग चैट्स :- इसमें बहुत सारे सेटिंग आते है जो निम्न है,
- थीम :- इस पर क्लिक कीजिए तो तीन ऑप्शन मिल जाएगा सिस्टम डिफॉल्ट, लाइट, डार्क जो भी आप इनेबल करना चाहते हो आप कर सकते हैं |
- वॉलपेपर :- इसे क्लिक करने पर गैलरी ओपन हो जाएगी वहां से फोटो सेलेक्ट करके फोटो अपने चैट के होम स्क्रीन पर लगा सकते हैं | जब आप चैट करते हैं तो होम स्क्रीन पर वह फोटो सेट हो जाएगा |
- इंटर इज सेंड :- इस ऑप्शन के द्वारा आप आसानी से इंटर दबा कर मैसेज आसानी और जल्दी से भेज सकते है |
- मीडिया विजिबिलिटी :- इसे इनेबल करने से न्यू डाउनलोड मीडिया दिखाई देता है |
- फॉण्ट साइज :- इसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार स्मॉल, मेडियम और लार्ज में से कोई सेट कर सकते है |
- आर्चिवेड चैट्स :- इसका प्रयोग आप न्यू मैसेज को ऊपर से हटाने के लिए किया जाता है |
- चैट बैकअप :- इसका काम है पुराने सभी मैसेज को स्टोर करना | ये बहुत काम की चीज है सभी के लिए |
- चैट हिस्ट्री :- इस पर क्लिक करने के बाद इसमें एक्सपोर्ट चैट, आर्चिव आल चैट्स, क्लियर आल चैट्स और डिलीट आल चैट्स दिखता है | आपको जो उपयोग करना हो उसे कर सकते है |
3.तीसरा सेटिंग नोटिफिकेशन :- सभी सूचनाएं संबंधित सेटिंग इस प्रकार है,
- कन्वर्सेशन टोन्स :- इनकमिंग और आउटगोइंग मैसेज साउण्ड चालू या बंद रख सकते है |
- नोटिफिकेशन टोन :- अपना मनपसंद रिंगटोन चुने |
- विब्रेट :- कोई भी मैसेज आएगा तो साथ में विब्रेट करेगा |
- पॉपअप नोटिफिकेशन :- स्क्रीन पर साइड में पॉपअप चालू रहने पर स्क्रीन के साइड में में दिखता है |
- लाइट :- इसमें सात तरह के लाइटस है, आपने पसंद अनुसार सेट करें |
- यूज़ हाई प्रिऑरिटी नोटिफिकेशन्स :- इसके द्वारा आप आसानी से नोटिफिकेशन में शार्ट मैसेज आसानी से देख सकते है |
- रिएक्शन नोटिफिकेशन्स :- बिना व्हाट्सअप खोले आप नोटिफिएक्शन पर क्लिक करके मैसेज का रिप्लाई कर सकते है |
- रिंगटोन :- अपना मनपसंद रिंगटोन चुने और सेट करें |
4.चौथा सेटिंग स्टोरेज एंड डाटा :- इस सेटिंग में अपना सभी मैसेजेस का बैकअप कर सकते है | सभी मैसेज गूगल ड्राइव पर स्टोर होता है, जो इस प्रकार है ,
- मैनेज स्टोरेज :- इस पर आप क्लीक करके यह देख सकते है की कितना कौन स्टोरेज लिए हुए है |
- नेटवर्क यूसेज :- इसमें आपका सबसे ज्यादा डाटा किसपे खत्म हो रहा है | यह देख सकते है |
- यूज़ लेस डाटा फॉर कॉल :- इसे चालू रखने से डाटा की बचत होती है |
- व्हेन उज़िंग मोबाइल डाटा :-आप मोबाइल के डाटा से फोटोज, ऑडियो, वीडियो और डाक्यूमेंट्स भी डाउनलोड कर सकते है |
- व्हेन कनेक्टेड ऑन वाई-फाई :- उसी प्रकार इसमें भी सब ऑप्शन आता है |
- व्हेन रोमिंग :- ऊपर का सेटिंग के सामान ही है |
- फोटो अपलोड क्वालिटी :- ऑटो सेटिंग बेस्ट है |
5.पांचवा एप लैंग्वेज :- इसमें आपको जो जरुरत है वो भाषा चुन कर चालू कर दें |
6.छटवां सेटिंग हेल्प :- आपको सभी प्रकार की सहायता यहाँ मिल जाता है | जो इस प्रकार है ,
- हेल्प सेंटर :- इस पर क्लिक करके व्हाट्सअप के सहायता केंद्र पर जा कर किसी प्रकार की सहायत ले सकते है |
- कांटेक्ट अस :- आपके मन में जो भी व्हाट्सअप संबंधी सहायता चाहिए यहाँ मैसेज कर जवाब प सकते है |
- टर्म एंड प्राइवेसी पालिसी :- इसमें व्हाट्सअप की सारी नियम व शर्ते लागू है |
- ऍप इंफो :- यहाँ आपको व्हाट्सअप की वर्शन दिखेगा | अभी वर्तमान में Version 2.22.19.76 चल रहा है |
7.सातवां इनभाईट फ्रेंड :- अगर आप किसी को व्हाट्सअप से जोड़ना चाहते है, तो invite a friend पर क्लीक करके शेयर कर सकते है |
आज इस आर्टिकल के माध्यम से व्हाट्सअप के सभी सेटिंग और फीचर्स के बारे में जानकारी न बल्कि पूरा विस्तार से बताये है | हमे उम्मीद है की आपको मेरा यह आर्टिकल पसंद आएगा | इसके माध्यम से जो भी जरुरी सेटिंग नहीं किये है, जाकर अवश्य कर लें || धन्यवाद
यह भी पढ़ें :-
डॉक्टरेट क्या है, What is a doctorate ?
UPI क्या है ? यहाँ से जाने पूरी जानकारी | What Is UPI ? Get complete information from here
गूगल क्या है | Google का नाम कैसा था ?, Google की खोज किसने की?
Application Software क्या है l Application software के प्रकार, What Is Application Software
फेसबुक क्या है | फेसबुक का आविष्कार किसने किया ? Facebook Kya Hai
FAQ :-
Q. व्हाट्सएप क्या है ?
Ans. यह संदेश भेजने का मोबाइल एप्लीकेशन है, इसके द्वारा टेक्स्ट, ऑडियो, विडिओ और डॉक्यूमेंट भेज सकते है |
Q. व्हाट्सएप कितने देशों में चलता है ?
Ans. यह अभी के समय में पुरे विश्व में 55 – 56 फीसदी चल रहा है | इसके उपयोकर्ता 109 देशों में है |