Benefits of Honey in Hindi (शहद के फायदे हिंदी में) :- शहद का इस्तेमाल पुरखों से ही होता आ रहा है | शहद (Honey) के फायदे बहुत सारे हैं, जिसके बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं | शहद एक तरल पदार्थ है, जो मधुमक्खियों के द्वारा फूलों के रस से बनाया गया है | मधुमक्खियों द्वारा बहुत लंबी प्रक्रिया के बाद तैयार किया जाता है |
👇👇👇Join For the Official Update👇👇👇

शहद (मध) को आयुर्वेद में एक औषधि का दर्जा मिला हुआ है | पूरी दुनिया में लोग शहद को मिठास होने के कारण इस्तेमाल करने लगे हैं | शहद सेहत लिए बहुत फायदेमंद है, चाहे आप किसी भी रूप में इसका सेवन करें |
Benefits of Honey in Hindi :- शहद सेहत लिए बहुत फायदेमंद है, चाहे आप किसी भी रूप में इसका सेवन करें | आजकल शहद बहुत मिलावटी मिलने लगा है, जो सेहत के लिए नुकसान भी हो सकते हैं | असली शहद गाढ़ा होता है और पानी में डालने पर नहीं घुलता है, बल्कि वह पानी के नीचे जाकर तलहट में बैठ जाता है |
कोई नकली शहद पानी में जल्दी घुल जाता है, लेकिन शहद की शुद्धता जांचने का यह कोई पैमाना नहीं है | यह बात पुरखों से सुनते आ रहे हैं जिसके आधार पर हम आपको बताए हैं |
इस लेख में हम आपको शहद के फायदे हिंदी में (Benefits of Honey in Hindi) के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप स्वस्थ रह पाए और शहद का सेवन करके फायदा उठाएं | शहद (मधु) के फायदे निम्न प्रकार हैं,
(1.) आधा चम्मच दालचीनी पाउडर एवं एक चम्मच शहद के नियमित प्रयोग से रोगप्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होती है एवं यह साइनस और तीव्र जुकाम में भी लाभदायक है।
(2.) आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 2 चम्मच शहद को गाजर के रस में मिलाकर नियमित सेवन करें।
(3.) सर्दी-जुकाम, खाँसी में 2 चम्मच शहद और उसके बराबर मात्रा में अदरक रस मिलाकर बार-बार चाटें ।
(4.) काली मिर्च पाउडर, शहद और अदरक रस बराबर मात्रा में, प्रतिदिन में तीन बार लेने से श्वास, कास में आराम मिलता है।
(5.) रक्तचाप नियन्त्रण के लिए 1 चम्मच लहसुन रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर नियमित सेवन करें।
(6.) 1 गिलास गुनगुने जल में 2 चम्मच शहद एवं 1 चम्मच नींबू रस मिलाकर रोज सुबह – शाम खाली पेट सेवन करने से मोटापा कम होता है।
👇👇👇Join For the Official Update👇👇👇

(7.) रोज एक चम्मच शहद का सेवन करने से मनुष्य लम्बी और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है।
(8.) एक गिलास हल्के गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर सोने से पहले पीने से कब्ज में काफी आराम मिलता है |
(9.) एक चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर खाने से गले की खराश के लिए बहुत फायदेमंद है |
(10.) कार का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल रखता है |
(11.) बालों की रुसी (Dandruff) के लिए प्राकृतिक घरेलू उपचार के रूप में शहद को इस्तेमाल करते हैं |
(12.) शहद का उपयोग घाव को भरने के लिए किया जाता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं |
(13.) शहद में प्राकृतिक मिठास होता है जिससे मेमोरी/स्मृति और एकाग्रता को बढ़ावा देता है |
(14.) शहद का सेवन करने से कब्ज, पेट फूलना और गैस में बहुत लाभकारी होता है |
(15.) शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से खून में हीमोग्लोबिन का स्तर को बढ़ाने में काफी मदद करता है |
नोट : यह लेख में सभी बताये गये जानकरी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है | इसका सेवन करने से पहले वैध या डॉक्टर का सलाह जरूर ले लें |
यह भी पढ़ें :-
Divya Platogrit : पतंजलि दिव्य प्लेटोग्रिट का सेवन कैसे करें, और कीमत कितनी …
Dengue Fever : डेंगू बुखार से बचाव के लिए पतंजलि आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन
आंवला चूर्ण के उपयोग, फायदे और नुकसान l Patanjali Amla Churna Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan
पतंजलि गैसहर चूर्ण के उपयोग, फायदे और नुकसान l Patanjali Gashar Churna Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan
पतंजलि गिलोय जूस के फायदे l Patanjali Giloy Juice Benefits