International Girl Child Day 2022 (इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे) :- हर साल की भांति इस साल भी 11 अक्टूबर को यानी आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है | अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी स्त्रियों को सम्मान देने और समाज में उन्हें बराबरी में रखने का दर्जा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है |
👇👇👇Join For the Official Update👇👇👇

इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे 2022 आज के दिन पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है | आज के दिन बालिका दिवस मनाने का उद्देश यह है कि महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के बारे में बताना है | जिससे वह वर्तमान जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें | साथ ही अपने जरूरतों और सपनों को साकार कर सकें | तो चलिए हम जानते हैं की बालिका दिवस मनाने की शुरुआत दुनिया भर में कैसे हुई थी |
Also Read :- पैन कार्ड खो जाने पर घर बैठे मिनटों में डाउनलोड करें e-Pan Card Pdf जाने यहां से पूरी जानकारी
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास,
इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले एक एनजीओ (Non Government Organization) संगठन द्वारा इंटरनेशनल परियोजना के रूप में की गई थी | इस परियोजना में एक अभियान की शुरुआत की थी, इस एनजीओ संगठन ने “क्योंकि मैं एक लड़की हूं” के नाम से अभियान की शुरुआत हुई थी | इस अभियान में कनाडा सरकार से संपर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के लिए किया गया था | इस अभियान को कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में रखे थे | संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को 19 दिसंबर 2018 को पारित किया | 11 अक्टूबर की तारीख अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के लिए तारीख तय कर दी गई और 2012 से हर साल यह पूरे विश्व में मनाया जाने लगा |
पढ़ें :- पैन कार्ड खो जाने पर घर बैठे मिनटों में डाउनलोड करें e-Pan Card Pdf जाने यहां से पूरी जानकारी
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 थीम,
इस साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम यह है कि “अब हमारा समय है हमारा अधिकार हमारा भविष्य” है |
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य,
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे) 2022 हर साल की भांति इस साल भी 11 अक्टूबर को पूरे विश्व में 50 से अधिक देशों में बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है | इस दिन मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि नारी की शक्ति, नारी को जागरूक करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होता है | विश्व के सभी देशों में नारी को उसका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, भाषण दिए जाते हैं और उन्हें प्रेरित किया जाता है | यह सब के आलावा एक दूसरे को मैसेज करके, स्टेटस लगा कर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाते हैं |