Kartik Chhath Puja 2022 : इस साल छठ पूजा किस तारीख से शुरू होगी , यहाँ से जाने पूरी तारीख

Kartik Chhath Puja 2022 : इस साल छठ पूजा किस तारीख से शुरू होगी , यहाँ से जाने पूरी तारीख

Hindi News

Kartik Chhath Puja 2022 :-  कार्तिक छठ पूजा 2022 इस साल (2022) का महापर्व शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहा है इस महापर्व में सूर्य भगवान और छठी माता की उपासना की जाती है, जिसमें पुरुष और महिला 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं कार्तिक महीने की चतुर्थी तिथि को पहला दिन नहाय खाय, दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन डूबते हुए सूर्य और चौथा दिन उगते हुए सूरज को अर्ध्य दिया जाता है | 


👇👇👇Join For the Official Update👇👇👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Facebook Page  👉   Join Now 

पूरे देश भर में छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी | सूर्य भगवान और छठी माता की महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक महीना के शुक्ल पक्ष की छठी तिथि को मनाया जाता है, जिसमें लोक आस्था का यह महापर्व 4 दिन का होता है | इस साल 28 अक्टूबर 2022 में छठ पूजा की शुरुआत होगी और यह 30 अक्टूबर 2022 तक रहेगी |  छठ पूजा में अपने संतान के स्वास्थ्य और सफलता और पूरे परिवार में प्रेम बना रहे इसके लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास किया जाता है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों कोई छठ पूजा का व्रत रखते हैं | 

Also Read :- Dubai : हिन्दू भक्तों के लिए दुबई के “पूजा गांव” में हिन्दू मंदिर की उद्घाटन 04 अक्टूबर 2022 को किया गया

छठ पूजा की शुरुआत कब होगी (कार्तिक छठ पूजा 2022)

हिंदी महीना के अनुसार कार्तिक महीना के चतुर्थी (चौथ) को पहला दिन नहाय खाय, दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन डूबते सूरज को अर्ध्य और चौथा दिन उगते सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है, साथ ही चौथा दिन उगते सूरज को अर्ध्य देने के बाद इस महापर्व छठ पूजा का समापन किया जाता है |

28 अक्टूबर 2022 को नहाए खाए है (कार्तिक छठ पूजा 2022)

इस साल छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022 से होने वाली है, जिसमें 28 अक्टूबर को नहाय खाय है | छठ पूजा व्रत में साफ – सफाई का बहुत ख्याल रखना होता है, इसीलिए नहाय खाय के दिन पूरे घर की अच्छे से सफाई करने के बाद फिर स्नान करने के बाद ही नहाय  खाय का प्रसाद बनाया जाता है | नहाए खाए के दिन प्रसाद के रूप में अरवा चावल का भात, चना की दाल, लौकी की सब्जी और मुनगा की सब्जी और भी बहुत सारे प्रसाद के रूप में बनाया जाता है | इस भोजन में आयोडीन नमक का उपयोग बिल्कुल नहींकरना चाहिए | सभी व्रत में प्रसाद बनाने के लिए आयोडीन के जगह सेंधा नमक का ही उपयोग किया जाता है | 

Also Read :- Divya Platogrit : पतंजलि दिव्य प्लेटोग्रिट का सेवन कैसे करें, और कीमत कितनी …

29 अक्टूबर 2022 को खरना है (कार्तिक छठ पूजा 2022)

इस महापर्व के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है, इस बार खरना शनिवार 29 अक्टूबर को है | इस दिन सभी व्रत व्रत करने वाली महिलायें गुड़ का खीर प्रसाद के रूप में बनाती हैं, प्रसाद को रात में सभी छठ व्रती ग्रहण करती हैं, जिसके बाद इसे प्रसाद के रूप में सभी को बांटा जाता है गुड़ का खीर खाने के बाद से ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है | 

30 अक्टूबर 2022 को पहला अर्ध्य है (कार्तिक छठ पूजा 2022)

छठ पूजा का पहला अर्ध्य रविवार 30 अक्टूबर 2022 को है | छठ पूजा के तीसरे दिन सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को सभी व्रती अर्ध्य देते हैं, सभी व्रतियों पुरुष और महिला नदी, तालाब, गंगाजी या अपने घर के छत पर पानी में खड़ा होकर अर्ध्य देते हैं | 

31 अक्टूबर 2022 को दूसरा अर्ध्य है (जिसे ”पारण” भी बोला जाता है)

छठ पूजा कादूसरा अर्ध्य सोमवार 31 अक्टूबर 2022 को है | चौथा दिन सभी छठ व्रती पानी में खड़ा होकर उगते हुए सूरज को अर्ध्य देते हैं और धूप में भी जलाते हैं, उसके बाद सभी व्रतियों प्रसाद खाकर व्रत को तोड़ती (खोलती) हैं, उसके बाद सभी को प्रसाद के रूप में ठेकुआ, केला, खीरा और संतरा इत्यादि बांटा जाता है | इसके बाद ही महापर्व छठ पूजा का समापन होता है | 

Also Read :- T-20 वर्ल्ड कप Schedule In India : भारत मैच की तारीख और टाइमिंग क्या है, यहाँ से जाने पूरी जानकारी..


👇👇👇Join For the Official Update👇👇👇

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Facebook Page  👉   Join Now 

कार्तिक छठ पूजा 2022 में सूर्योदय के समय 6:31 AM मिनट पर सभी व्रती पुरुष और महिलायें पूजा अर्चना के बाद पूरी पूजा विधि के साथ अपना व्रत खोलेंगे या तोडेंगे | 

ABP News Official

"Hello Everyone, Welcome to Your "ABP News Official" all of you will get to read the Latest News, Latest Job, Admit Card, Results through this Website ll Thank You"

https://www.abpnewsofficial.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *